गुस्साये ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग का किया घेराव।

गुस्साये ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग का किया घेराव।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। भारी टूट फूट और मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी सिंचाई नहर के जीर्णोद्वार के लिए गुस्साए दर्जनों ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

 

आज लम्बे समय से सिंचाई विभाग की उदासीनता से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में भारी नारेबाजी के बीच सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंच कर विभाग का घेराव कर डाला । इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान लगातार विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

 

ग्रामीणों ने बताया गौजानी, धनपुर, उमेदपुर, मोतीपुर ,भगतपुर सहित दर्जनों गांवों को सिंचाई करने वाली नहर अरसे से अत्यंत खस्ताहाल स्थिति में है । नहर जगह_ जगह से टूट चुकी है । और कई स्थानों पर नहर में मिट्टी जमा होने से पानी अंतिम छोर के गांवो में नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो रही है। पानी की कमी के कारण खेतों में दरारें पड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

 

 

प्रदर्शनकारियों को अस्वस्त करते हुए अधिशासी अभियंता अमित कुमार गुप्ता ने कहा, बहुत जल्दी नहर की अस्थाई मरम्मत कर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

 

 

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष नवजोत सिंह, ललित उपरेती, बलजीत सिंह तक्खर, परमजीत सिंह, बलदीप सिंह, चक्सू, गौरब, जसपाल सिंह, ओमकार सिंह, गगन,जगती, उपस्थित रहे।