पोषण अभियान: राजपुरा विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर, 70 बालिकाओं को मिला आयरन सिरप और ओआरएस।

पोषण अभियान: राजपुरा विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर, 70 बालिकाओं को मिला आयरन सिरप और ओआरएस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पोषण माह के अवसर पर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालिकाओं में एनीमिया (खून की कमी) जांच की गई साथ ही शिविर में 70 बालिकाआें में जांच के उपरान्त खून की कमी पाई गई। खून की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन सिरप एवं ओआरएस का वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

 

शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी किरनलता जोशी ने बालिकाओं को पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमें संतुलित भोजन लेना चाहिए जिसमें फल, हरी सब्जियां, साबूत दालें का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए तभी हम कुपोषण जैसी बीमारियों की कमी से शरीर को होने वाली हानि से बचा सकते है। शिविर में बालिकाओं को पोषण के प्रति विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

 

 

कैम्प में स्वास्थ्य विभाग के अनिल जोशी ने खून की कमी के लक्षणों के बारे में में बताया और कहा कि संतुलित आहार लेने से हमें कुपोषण जैसी बीमारियों से निजात मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

 

 

कैम्प मे प्रधानाचार्य जानकी,पुष्पा विश्वकर्मा, कुसुम टोलिया,सुनीता साही, मंजू आर्या,हेमा आर्या, पुष्पा आर्या, अनिता आर्या के साथ ही विद्यालय की बालिकायें मौजूद थी।