रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का Xiaomi Redmi Note 13 बरामद।

रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का Xiaomi Redmi Note 13 बरामद।

रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का Xiaomi Redmi Note 13 बरामद।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, नैनीताल: रामनगर क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। वादी अमर सिंह, पुत्र रामदास, निवासी सिरतौल, थाना बिलारी, जिला उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मंगल बाजार रोड गुलरघट्टी, रामनगर ने थाना हाजा में तहरीर दी थी कि उनके घर से Xiaomi Redmi Note 13 मोबाइल चोरी हो गया है। इस शिकायत पर थाना रामनगर में मु.अ.सं. 280/24 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौत से पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशानिर्देश और क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। कुशल पतारसी और सुरागरसी के बाद अभियुक्त रितिक, पुत्र रमेश सागर, निवासी शक्तिनगर, रामनगर को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

पुलिस ने आरोपी से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनता में संतोष की भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।