लुकास टीवीएस मजदूर संघ का धरना: 216 दिन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी”

लुकास टी वी एस मजदूर संघ का धरना: 216 दिन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 216वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ठाकुरद्वारा से बाइक पर नाबालिग को रामनगर लाए दो युवा, शोर मचाने पर मस्जिद के पास छोड़कर फरार।

 

 

सिडकुल पन्तनगर में चल रहे श्रमिक शोषण के समाधान कराने में भारतीय मजदूर संघ जिला ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया जिसमें डाल्फिन व लुकास टी वी एस के श्रमिकों के जल्द समाधान कराने का निवेदन किया आखिर जनप्रतिनिधि व अधिकारी कम्पनी प्रबन्धन के सम्मुख क्यो नकमस्त है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

 

 

एक तरफ प्रदेश सरकार रोजगार दिलाने की बात करती है दुसरी तरफ दसकों से कार्यरत कर्मचारियों को बाहर करने पर चुप्पी साधी हुई है। कम्पनी प्रबन्धन के साथ गठजोड़ कर नियमित कर्मचारियों को बाहर करने में सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

 

 

धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के अध्यक्ष  मनोहर सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष  हरीश चन्द्र, महामंत्री  बसन्त गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजेश चन्द्र, संगठन मंत्री  दीवान सिंह,कोषाध्यक्ष हरीश राणा और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।