अन्ना हजारे तक पहुंचा उत्तराखंड बेरोजगार संघ, भर्ती घोटालो को उजागर करने का संघर्ष,  अन्ना बोले युवाओं को अपने अधिकारों के लिए जेल जाने से नहीं डरना चाहिए।

ख़बर शेयर करें -

अन्ना हजारे तक पहुंचा उत्तराखंड बेरोजगार संघ, भर्ती घोटालो को उजागर करने का संघर्ष,  अन्ना बोले युवाओं को अपने अधिकारों के लिए जेल जाने से नहीं डरना चाहिए।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

उत्तराखंड में हो रहे भर्ती घोटाले को लेकर लगातार उत्तराखंड बेरोजगार संघ उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार व उनकी टीम के नेतृत्व में लगातार आंदोलनरनरत है। बीते दिनों ही बेरोजगार संघ के बैनर तले लगभग 510 दिनों से अधिक चले धरने प्रदर्शन के बाद बाढ़ जैसी स्थितियों में बेरोजगार संघ को भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच को चल रही लंबे आंदोलन को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा। परंतु जैसे ही प्रदेश में सरकारी भर्तीयो मे ढीलाई होने लगी तो बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व मे यवा भूख हड़ताल/अनशन पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, की विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

 

 

 

उनकि मांग है की उत्तराखंड पुलिस में उम्र सीमा बढ़ाइ जाए, ऊर्जा विभाग में TG2 JE की भर्ती जारी किया जाये,फॉरेस्ट गॉर्ड उम्र सीमा बड़ाई जाये परन्तु 9 दिन से अधिक हो चुकी भूख हड़ताल के बावजूद जब प्रदेश सरकार युवाओं की नहीं सुनी तो उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह व उत्तराखंड बेरोजगार संघ के कुमाऊं संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड के सामने मौजूद पानी की टंकी पर चढ़ गए और यह स्पष्ट किया है कि जब तक यह मांगे नहीं मानी जाती तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगे व पुलिस द्वारा अगर जबरदस्ती की गई तो उसे टंकी से कूद मार देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।

 

 

 

इसी क्रम में भर्ती घोटाले व भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन से भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड कैसे बनाया जाए इन्हीं विचारों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार व सामाजिक कार्यकर्ता पियूष जोशी ने रालेगंज सिद्धि में अन्ना हजारे से मुलाक़ात की इस दौरान अन्ना हजारे को प्रदेश में चले भर्ती घोटाले के विरुद्ध बड़े आंदोलन से वाकिफ कराया व आज युवाओं के टंकी पर चढ़ने व पुलिस द्वारा मुकदमों की धमकी देने के संबंध में भी अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

 

अन्ना का साफ शब्दों में कहना था कि युवाओं को संघर्षो के दौरान आई बधाओं व मुकदमो से बिल्कुल नहीं घबराना चाहिए और अपने अधिकारों की लड़ाई में जेल जाने से बिल्कुल नहीं डरना चाहिए। अंत में विजय सत्य की ही होती है, अन्ना ने यह भी आश्वस्त किया कि जल्द देहरादून जाकर युवाओं के इस आंदोलन को समर्थन देंगे व भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस लड़ाई को अंत तक ले जाने के लिए अन्ना ने गुरु मंत्र भी दिये।


ख़बर शेयर करें -