पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति के पदाधिकारीयों द्वारा करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक।

पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति के पदाधिकारीयों द्वारा करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक।
ख़बर शेयर करें -

पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति के पदाधिकारीयों द्वारा करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर में आज़ पूर्व सैनिक कल्याण एवम् उत्थान समिति के पदाधिकारियों द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की बैठक करी गयी, आज़ दिनांक 24 सितम्बर 2024 को, रामनगर सैनिक कल्याण एव उत्थान समिति के वरिष्ठ संरक्षक हरगोविंद पाण्डेय, संरक्षक हरगोविंद मासिवाल,अध्यक्ष कुलवंत सिंह,ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा सितम्बर माह की बैठक कि गयी,मीटिंग में सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा मीटिंग मे आये सभी वीर नारियो व पूर्व सैनिको से जानकारी लेते हेतु समस्याओं को पूछा गया व सभी समस्याओ को अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत को बताया ,जिस पर त्वरित कार्यवाही कर अध्यक्ष कुलवंत सिंह द्वारा कुछ समस्याओ का निवारण कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि स्वीकृत।

 

 

अध्यक्ष कुलवंत रावत द्वारा 3 अक्टूबर को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के आने से पूर्व सभी से विचार विमर्श किया गया, कई पदाधिकारियों द्वारा मिलन केंद्र के साज सज्जा के सामान हेतु मांगी गयी आवश्यक सामग्री पर अपनें विचार रखे गए,इस पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक श्री हर गोविन्द पाण्डेय जी द्वारा समिति को 2 लाख रूपये का चैक सहयोग राशि के रूप मे दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान, मुख्यमंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित।

 

 

जिससे समिति के सभी पदाधिकारियों व अन्य लोगो द्वारा उनका धन्यवाद अदा किया गया,आज़ बैठक मे ब्लॉक प्रतिनिधि सी एस मनराल,सदस्य संगठन भारत सिंह रावत (सेना मैडल),दामोदर जोशी, बालम सिंह बिष्ट,चंद्र मोहन खाती,चंद्र मोहन सिंह आदि कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।