मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, भू कानून और महिला सुरक्षा पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, भू कानून और महिला सुरक्षा पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुख्य सचिव राधा रुतूड़ी ने शनिवार को एटीआई में जिले में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि सरकार की योजनाओं को हर वर्ग व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जिसके लिए सरकार प्रयत्नशील है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की परंपरा पहुंची दक्षिण भारत, ऐपण ने जीता दिल।

 

 

भू कानून पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में भू कानून लागू करने के लिए सशक्त कानून बनाया जाए। जिसमें प्रदेश के निवासियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो। जिसके लिए भू कानून के संबंध में सभी अधिकारियों के सुझाव लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम व चोरगलिया थानों के भवन निर्माण में उत्कृष्ट कार्य पर सहायक अभियंता सम्मानित।

 

 

सीएस रतूड़ी ने नैनीताल में बालिका सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कराई गई कार्यशाला की प्रशंसा की। कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर उठाया गया कदम सराहनीय है। जल्द ही इस मॉडल को पूरे राज्य में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महिला समूह और उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान बना सुशासन का मजबूत आधार

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पी आर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मकराना समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।