उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री का रामनगर पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री ताराचंद घिल्डियाल का बुधवार को रामनगर के विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा काशीपुर रोड़ स्थित एक होटल में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गयीं हैं। उसको कर्तव्यों के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब को साथ लेकर आगे बड़ा जाएगा। कहा कि पटवारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संघर्ष करना चाहिए, संघर्ष करना ही असली जीवन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

इस दौरान तहसीलदार बीसी पंत,नायब तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, राज्य आंदोलनकारी व उपपा नेता प्रभात ध्यानी, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ़ हुसैन, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश यादव, सभासद प्रतिनिधि डॉक्टर जफ़र सैफ़ी, पूर्व सभासद अश्विनी सिद्धार्थ, प्रधान प्रतिनिधि सजंय कनोजिया, एडवोकेट फईम चौधरी, एडवोकेट राजेश शर्मा, एडवोकेट गगन कुमार, बसपा नेता विनोद अनजान, अतुल अग्रवाल, ललित तिवारी, रईस आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।