फर्जी सैनिक बनकर किरायेदार ने की ठगी, लाखों का फर्नीचर और नकद लेकर फरार।

ख़बर शेयर करें -

फर्जी सैनिक बनकर किरायेदार ने की ठगी, लाखों का फर्नीचर और नकद लेकर फरार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पीरुमदारा के पार्वती कुंज फर्स्ट में एक व्यक्ति ने खुद को सैनिक बताकर मकान मालिक और फर्नीचर विक्रेता से ठगी कर ली। किरायेदार बनने के बहाने वह मकान मालिक और दुकानदार को विश्वास में लेकर न केवल लाखों का फर्नीचर उधार लिया, बल्कि नकद रुपये भी ठगकर गायब हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, वनाग्नि व गैस आपूर्ति पर मुख्य सचिव सख्त।

 

 

 

इस व्यक्ति ने मकान मालकिन को भरोसा दिलाने के लिए झूठी जानकारी दी और आसपास के लोगों का हवाला दिया। मकान मालिक के माध्यम से उसने फर्नीचर विक्रेता से संपर्क कर उधार में फर्नीचर ले लिया। इसके बाद उसने मकान मालिक से 10,000 रुपये नकद उधार मांगे, यह कहते हुए कि फोन खराब है और बैंक जाकर पैसे लौटा देगा।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*

 

 

लंच का बहाना बनाकर वह व्यक्ति फिर गायब हो गया और ना तो फर्नीचर विक्रेता के पास लौटा और न ही मकान मालकिन के पास। जब दोनों पक्षों ने आपस में बात की, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है।

 

 

 

सावधानी और पुलिस को सूचना देने की अपील

इस घटना से सबक लेते हुए मकान मालिकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी किरायेदार को रखने से पहले उसका पूरा सत्यापन करें और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें। चाहे व्यक्ति स्थानीय हो या बाहरी, सभी के साथ समान रूप से सतर्कता बरतें। ठगी के शिकार लोगों ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

अगर किसी को ऐसा व्यक्ति नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया गया है।