SSP मीणा का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान, महिलाओं को करा रहा है सुरक्षा का एहसास, शहर का माहौल खराब करने वालों की धड़पकड़ है जारी, आज फिर 102 लोगों की हुई गिरफ्तारी।

 SSP मीणा का "ऑपरेशन रोमियो" अभियान, महिलाओं को करा रहा है सुरक्षा का एहसास, शहर का माहौल खराब करने वालों की धड़पकड़ है जारी, आज फिर 102 लोगों की हुई गिरफ्तारी।

 SSP मीणा का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान, महिलाओं को करा रहा है सुरक्षा का एहसास, शहर का माहौल खराब करने वालों की धड़पकड़ है जारी, आज फिर 102 लोगों की हुई गिरफ्तारी।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने हेतु है तत्पर, शहर का माहौल खराब करने वालों की धड़-पकड है जारी, 102 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी

 

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया है। महिलाओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बताई गयी समस्या शाम और रात्रि के समय युवक शराब पीकर सड़को पर घूमते है जिससे वे असुरक्षित महसूस किये जाने एवं सुझाव पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने हेतु पुलिस टीम देर सायं चैकिंग छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शहर का महौल खराब करने वालों के विरूद्व कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

 

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर, चैकिंग अभियान के अन्तर्गत ए0पी0 वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,  प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी,  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, एसएसआई श्री महेन्द्र प्रसाद सहित थाने की पुलिस टीम, पीएसी व अन्य 45-50 पुलिस अधि०कर्मचारियों द्वारा रात्रि 20.00 बजे से 23.00 बजे तक अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

क्रियाशाला, सतपाल पैट्रोल पम्प, सुशीला तिवारी हास्पिटल के आस- पास सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने एवं अनावश्यक घूमने पर घड-पकड़ की कार्यवाही करते हुए 51 व्यक्तियों को नियमानुसार गिरफ्तारी कर कार्यवाही करते हुए, जिसमें से एक नशे शराब में वाहन चलाते पाये जाने पर कार को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

 

जनपद में अन्य थानों द्वारा भी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर माहौल खराब करने वाले कुल- 102 व्यक्तियों की गिरफ्तारी के आवश्यक कार्यवाही की गई है।

 

kj
tara