नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान: हल्द्वानी में फरार वारंटियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई।

नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान: हल्द्वानी में फरार वारंटियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई।
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान: हल्द्वानी में फरार वारंटियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, नैनीताल:
एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में अपराध और अवैध नशे पर रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार वारंटियों, नशे में वाहन चलाने वालों और जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई की।


1. फरार वारंटियों की गिरफ्तारी:

हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज मामलों में फरार चल रहे 4 वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया:

  1. चन्दन सिंह (51 वर्ष) – धारा 138 एनआई एक्ट।
  2. राकेश कश्यप (43 वर्ष) – धारा 125(3)।
  3. शफायत अली (23 वर्ष) – धारा 4/25 आर्म एक्ट।
  4. महिला वारंटी – धारा 138 एनआई एक्ट।
यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा पहल।

 

 

गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक दिनेश जोशी और देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।


2. नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई:

शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया:

  1. नानू आर्या – वाहन संख्या UK04 AC-9838।
  2. सागर आर्या – वाहन संख्या UK04 V-2379।
  3. रिषभ रस्तोगी – वाहन संख्या UK04 X-9859।
  4. नरेन्द्र कुमार – वाहन संख्या UK04 CB-8949 (पिकअप)।
यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन से पहाड़ों में रुकेगा पलायन, होमस्टे, टैक्सी और होटल को मिलेगा साल भर रोजगार — मुख्यमंत्री।

 

 

चेकिंग टीम:
उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।


3. आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी:

पुलिस ने सुन्दर बजेठा को 67 पाउच (लगभग 23 लीटर) कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, कॉन्स्टेबल गगनदीप सिंह, नवीन राणा और प्रदीप सिंह शामिल रहे।


4. जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई:

जुआ खेलते हुए राजू उर्फ राजेश चन्द्र आर्या को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 1250 रुपये, 2 सट्टा पर्चियां, गत्ता और नीला पेन बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का साफ़ हुक्म —अपराधी नही बख्से जाएंगे* *🔥 किराए की बात थी, नीयत चोरी की निकली — SSP का कहर, शातिर चोर बक्सा में जेवरात सहित हुआ गिरफ्तार* *SSP नैनीताल की सख़्त चेतावनी — घर में किराएदार रखें, आंख बंद नहीं, सत्यापन ज़रूरी*

पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।


एसएसपी का संदेश:

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में अपराध और अवैध नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।