मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ‘गढ़वाल और प्रथम विश्व युद्ध’ पुस्तक का किया विमोचन।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 'गढ़वाल और प्रथम विश्व युद्ध' पुस्तक का किया विमोचन।
ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ‘गढ़वाल और प्रथम विश्व युद्ध’ पुस्तक का किया विमोचन।

 

 

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज दून लाइब्रेरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लेखक देवेश जोशी की पुस्तक ‘गढ़वाल और प्रथम विश्व युद्ध’ का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

 

 

इस अवसर पर अपर सचिव ललित मोहन रयाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक  अनिल रतूड़ी, दून यूनिवर्सिटी की कुलपति श्रीमती सुरेखा डंगवाल और प्रसिद्ध लोक गायक  नरेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

 

 

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह गढ़वाल के उन वीर सैनिकों के योगदान और बलिदान को दर्शाती है जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि यह पुस्तक इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

 

 

लोक गायक  नरेंद्र सिंह नेगी ने भी गढ़वाल के वीरों की शौर्य गाथाओं को संजोने के लिए लेखक देवेश जोशी के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

ख़बर शेयर करें -