प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ।
ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 29 जनवरी – उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देहरादून में किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें खेल प्रेमियों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा* *💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*

 

 

 

नैनीताल जिले में विशेष उत्साह
जनपद नैनीताल में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न स्थानों पर किया गया। प्रमुख स्थलों में हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल, काठगोदाम नरीमन चौराहा, स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी, तिकोनिया चौराहा, एमबीपीजी कॉलेज, कुसुमखेड़ा तिराहा और अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार शामिल रहे। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान युवक दबोचा, 12 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार।

 

 

 

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
इस अवसर पर माननीय विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस भव्य आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।

 

 

 

प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी
इस उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहा। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेयी, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी और एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का बड़ा खुलासा 400 से अधिक CCTV खंगालकर चेन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़, महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, आभूषण बरामद SSP ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

38वें राष्ट्रीय खेलों के इस शुभारंभ से प्रदेश में खेलों को नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।