पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, विधायक राजकुमार पोरी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, विधायक राजकुमार पोरी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, विधायक राजकुमार पोरी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार चालक समेत उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए।

 

 

 

संयोगवश मौके से गुजर रहे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

 

 

कैसे हुआ हादसा?

कार चालक के अनुसार, स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण वाहन सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में डॉ. गौरव पांडे और उनके बच्चे को मामूली चोटें आईं, जबकि डॉ. पूर्णिमा के सिर और चेहरे पर चोट लगने के कारण सीटी स्कैन करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई।

यह भी पढ़ें 👉  68 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा भारत दर्शन का मौका, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं।

 

 

 

विधायक ने समय रहते पहुंचाई मदद

विधायक राजकुमार पोरी ने बताया कि वे किसी निजी कार्य से पौड़ी से देवप्रयाग की ओर जा रहे थे, जब द्वारीधार के पास दुर्घटनाग्रस्त कार दिखी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने 108 एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 

 

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।