
*जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सख्त कदम उठा रहे हैं नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा*
*होटल, ढाबे, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों की चेकिंग/ सत्यापन जारी, हो रही लगातार कार्यवाही*
उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत पुलिस ने 123 होटल, 68 ढाबों, 15 ठेलों, फेरीवालों, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 51 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया, जबकि 100 व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।
एसएसपी मीणा ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे।
जनता से अपील:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।












