SSP नैनीताल की चेतावनी: नाबालिगों को वाहन देने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल की चेतावनी: नाबालिगों को वाहन देने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ी कार्यवाही की शुरू।

 

 

 

नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देने पर वाहन स्वामी पर तल्लीताल पुलिस ने की कार्यवाही, एफआईआर पंजीकृत।

 

 

 

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

इन निर्देशों के अनुपालन में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम /यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में तल्लीताल थानाध्यक्ष श्री रमेश बोरा मय पुलिस टीम डांट चौराहे पर चैकिंग के दौरान 02 नाबालिग बच्चे एक टैक्सी स्कूटी पर सवार होकर मल्लीताल की ओर जा रहे थे। दोनों ने अपनी उम्र 16-16 वर्ष बताई और बताया कि वे इंटर के छात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

 

 

 

स्कूटी को ₹500 प्रतिदिन किराए पर लिया था। वाहन सीज किया गया और ₹36,000 का चालान न्यायालय में किया गया।

 

 

वाहन स्वामी, कुनाल रैशवाल पुत्र मोहन राम निवासी बिरला विद्या मंदिर के पास मल्लीताल द्वारा नाबालिग को वाहन चलाने देने पर इसके विरुद्ध एमवी एक्ट की धारा 199 ए के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

 

 

 

SSP नैनीताल की अपील
सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह एक दंडनीय अपराध है और इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएँ हो सकती हैं, जिससे न केवल बच्चों की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी प्रभावित हो सकती है।