दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा में की लूटपाट, लूट में शामिल तीन लुटेरों की तलाश।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

काशीपुर में बीते रोज दिनदहाड़े पंजाब बैंक की मुरादाबाद रोड स्थित शाखा में हुई लाखों की लूट में शामिल तीन लुटेरों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें जुट गयी हैं। हालांकि टीमों को बैंक के सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिल रही है। आपको बताते चलें कि बीते रोज दोपहर बाद शाम को बैंक में घुसे हथियारो से लैस बदमाशों ने तमंचों के बल पर बैंक में लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन का दौर, सीएम धामी ने बनाई भविष्य की राह।

दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा में की लूटपाट, लूट में शामिल तीन लुटेरों की तलाश।

बैंक लूट की सारी घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी। पुलिस अब मामले के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ले रही है। बैंक के सीसीटीवी कैमरों में बदमाश बैंक में तमंचे लहराते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अंदर से पिट्ठू बैग टांगे एक बदमाश बाहर की तरफ जाता है साफ देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जीवनदायी हिमालय के बदलते स्वरूप पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर।

दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा में की लूटपाट, लूट में शामिल तीन लुटेरों की तलाश।