ग्रीनफील्ड एकेडमी में वार्षिक उत्सव ‘विंग्स ऑफ इमैजिनेशन’ धूमधाम से संपन्न, नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, अभिभावकों में दिखा उत्साह।

ग्रीनफील्ड एकेडमी में वार्षिक उत्सव ‘विंग्स ऑफ इमैजिनेशन’ धूमधाम से संपन्न,

नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, अभिभावकों में दिखा उत्साह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

पीरूमदारा, रामनगर। ग्रीनफील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार, 16 फरवरी 2025 को वार्षिक उत्सव ‘विंग्स ऑफ इमैजिनेशन’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और विद्यालय के संस्थापक, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस.पी.एस. रावत एवं श्रीमती एस.पी.एस. रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि SHO रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी, स्कूल निदेशक गौरव रावत और प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन बिष्ट भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

पूरा विद्यालय उत्सव के माहौल में रंगा नजर आया। अभिभावकों की भारी भीड़ और बच्चों की उमंग से स्कूल प्रांगण जीवंत हो उठा। वार्षिक उत्सव की थीम ‘कल्पना की उड़ान’ पर आधारित इस कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के छात्रों ने अद्भुत प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं—

  • यू.के.जी. के बच्चों ने ‘गिव मी बेल टू रिंग’ और ‘इतनी सी हंसी’ पर प्रस्तुति दी।
  • एल.के.जी. के बच्चों ने ‘बार्बी’ और ‘बम बम बोले’ गाने पर नृत्य किया।
  • नर्सरी के नन्हे-मुन्नों ने ‘दिल है छोटा सा’ और ‘ब्राजील’ पर शानदार प्रस्तुति दी।
  • कक्षा एक के छात्रों ने ‘चंद तारे हैं जमीं पर’ और ‘ब्यूटीफुल डे’ पर परफॉर्म किया।
  • कक्षा दो के बच्चों ने ‘मोबाइल एक्ट’ के जरिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

अभिभावकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का दिल जीत लिया। पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से स्वाति नेगी, बबीता रावत, ज्योति नेगी, ममता बिष्ट, सरोजिनी मोनिका बिष्ट, लता रावत का योगदान सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और इसी के साथ यह रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ।