एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन रोमियो” – महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई।

एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन रोमियो”  महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

अपराधों पर अंकुश लगा रहा एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन रोमियो”

हुड़दंगियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर हो रही है लगातार कार्यवाही, काठगोदाम क्षेत्र में चला अभियान
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में शांति /कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त प्रभारियों को “ऑपरेशन रोमियो” के अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

उक्त आदेश के क्रम में दिनांक ,18.02.2025 को प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के नेतृत्व में  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी  राजेश यादव व थानाध्यक्ष काठगोदाम  दीपक बिष्ट द्वारा पुलिस टीम व पीएसी द्वारा थाना काठगोदाम क्षेत्रांतर्गत “आपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी, ठंडी सड़क कोतवाली हल्द्वानी, रेलवे स्टेशन काठगोदाम, नारीमन, हैड़ाखान क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ करने वाले, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले,बिना कारण मोटरसाईकल चलाते हुए हो हल्ला करने वाले 250 लोगों की चैकिंग की गई।

 

 

 

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा 11 व्यक्तियों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुए 5500.00 रू0 जुर्माना जमा करवाया गया, तथा भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना करने की हिदायत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

 

 

 

पुलिस टीम
1 नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा,
2. विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी,
3.उ0नि0 अनिल कुमार
4.उ0नि0 कृपाल सिंह,
5.उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा, महिला चीता कर्मगण थाना काठगोदाम व पीएसी