बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

काशीपुर। में बीते रोज विधवा के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मोहल्ला काली बस्ती अल्लीखा काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल 2022 की प्रातः करीब 10:00 बजे उसकी मानसिक रूप से कमजोर विधवा पुत्री घर के कमरे में सोई रही थी। तभी अल्लीखा निवासी मोहसिन पुत्र सार उसके घर में जबरदस्ती घुस आया ।और उसकी विधवा पुत्री की गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 24 से 48 घंटे में तीन संगीन मामलों का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार।

 

कि अगर तू ने शोर मचाया तो इस धारदार चाकू से तेरी गर्दन काट दूंगा। और तुझे जान से मार दूंगा । जिसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती बलात्कार भी किया। पुत्री के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले दो व्यक्तियों ने उसकी पुत्री को आरोपी से छुड़ाया गया। आरोपी ने उसकी पुत्री को चाकू से गंभीर रूप से घायल भी कर दिया हैं। जिसके बाद मौका पाकर आरोपी मोहसीन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 452/ 354/ 307 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गौ माता को राज्य माता घोषित करने की उठी मांग, करणी सेना ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *