ड्यूटी में मुस्तैद व वर्दी का टर्नआउट अच्छा होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला कांस्टेबल को किया पुरस्कृत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

दिनांक 25/04/2022 को थाना खटीमा पर पंजीकृत FIR NO-80/2022 धारा 392/342/411/120.B.420/465/467/471.IPC व 3/25.A.ACT बनाम नरेन्द्र कुमार आदि के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ0सिं0नगर कोतवाली खटीमा पर आए थे। सन्तरी ड्यूटी में नियुक्त महिला आरक्षी 359 ना0पु0 सुनीता रावत द्वार विभागीय अभिवादन किया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा महिला आरक्षी के द्वारा दी गयी सलामी, टर्नआउट , ड्यूटी में सर्तकता देखकर उक्त महिला कांस्टेबल की भूरी भूरी प्रशंसा कर नगद पारितोषिक से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

 

महिला आरक्षी द्वारा सन्तरी ड्यूटी के अतिरिक्त थाना स्थानीय में कार्यलेख, आर0टी0सैट, मालखाना सहायक, सीएम हेल्पलाईन, आनलाईन चरित्र सत्यापन, आनलाईन 112 कार्यों का निष्ठा पूर्वक कार्यों का निर्वहन किया जाता है व थाना पर आने वाले आगुन्तक गणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाता है इसके अतिरिक्त महिला आरक्षी द्वारा थाना में पंजीकृत अभियोगो से संबधिंत महिलाओ की बरामदगी दबिश हेतु गैर राज्यों में पुलिस टीम के साथ जाकर सकुशल बरामदगी करायी गयी हैं। एसएसपी द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए वुमन ऑफ द मंथ पुरस्कार की नई शुरुआत की गई तथा इस पुरस्कार हेतु सर्वप्रथम उक्त महिला कांस्टेबल को चयनित किया गया। एस एस पी द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत से विभाग की महिला अधिo/कर्मo का उत्साहवर्धन हुआ है तथा इस प्रोत्साहन से महिला अधिo/कर्म अपने कार्यों को और अधिक दक्षता व उत्साह के साथ करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *