डीएम पंत ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में कोविड 19 संबंधी गाइड लाइन की दी जानकारी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

रूद्रपुर – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) युगल किशोर पंत ने राज्य निर्वचन आयोग के निर्देशो के क्रम में कोविड-19 सम्बन्धी केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन का अनुपालन कराते हुये नगर पंचायत शक्तिगढ़ अध्यक्ष पद (अनारक्षित) व केलाखेड़ा के अध्यक्ष पद (अनारक्षित) हेतु उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी किया है। उन्होने बताया कि 05 व 06 मई 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किये जायेगें

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का भरोसा, आंगनबाड़ी कर्मियों ने हड़ताल टाली

 

07 मई 2022 को 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी, 08 मई 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेगें व अपरान्ह 03 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक आवंटित किये जायेगें। उन्होने बताया कि 19 मई 2022 को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान किया जायेगा एवं 21 मई 2022 को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी। उन्होने बताया कि नामांकन प्राप्ति, जाॅच, वापसी, प्रतीक आवंटन का कार्य सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *