मेहनत रंग लाई: चार्टर्ड अकाउंटेंसी के पहले पड़ाव में छात्रों की शानदार सफलता।

मेहनत रंग लाई: चार्टर्ड अकाउंटेंसी के पहले पड़ाव में छात्रों की शानदार सफलता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। चार प्रतिभाशाली छात्रों—शिवांश अग्रवाल, प्रियांशी राणा, निहिता अग्रवाल और यशिता रावत—ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे पास करना किसी भी कॉमर्स छात्र के लिए गर्व की बात होती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

इन छात्रों की इस उपलब्धि में उनके शिक्षक श्रीमती दया जोशी, पीजीटी कॉमर्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपनी मेहनत और मार्गदर्शन से उन्हें इस कठिन परीक्षा के लिए तैयार किया। उनके सहयोग और प्रेरणा ने छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

छात्रों की सफलता पर उनके माता-पिता बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि स्कूल और पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

संस्थान की ओर से सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।