नैनीताल पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस ने 4, काठगोदाम पुलिस ने 2 वारंटियों को दबोचा।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस ने 4, काठगोदाम पुलिस ने 2 वारंटियों को दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंटों पर शत-प्रतिशत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

इसी क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया:

  1. गुरमेज सिंह (46 वर्ष) – धारा 60 आबकारी अधिनियम
  2. कैलाश राम (51 वर्ष) – धारा 504/506 भादवि
  3. उमेद राम (35 वर्ष) – धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
  4. रमा देवी (48 वर्ष) – धारा 504/506 भादवि
यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, 19 दिन में दूसरी वारदात।

वहीं, थाना काठगोदाम पुलिस ने थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दो वारंटियों को पकड़ा:

  1. रामू पुत्र प्यारेलाल – धारा 60 एक्साइज एक्ट
  2. दिनेश राम पुत्र देवी राम – धारा 60 एक्साइज एक्ट
यह भी पढ़ें 👉  बाल सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1098 हेल्पलाइन के प्रचार पर जोर।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि फरार अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।