बुटीक रिजॉर्ट और क्लब महिंद्रा रिजॉर्ट्स पर चला प्रशासन का डंडा ! क्या था पूरा मामला ..??

बुटीक रिजॉर्ट और क्लब महिंद्रा रिजॉर्ट्स पर चला प्रशासन का डंडा ! क्या था पूरा मामला ..??

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में सिंचाई नहर में सीवेज पानी छोड़े जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। एसडीएम राहुल शाह के निर्देश पर संयुक्त टीम ने ढिकुली स्थित ज़ाना बुटीक रिजॉर्ट और क्लब महिंद्रा रिजॉर्ट का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अवैध निष्कासन के प्रमाण मिले।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।

इस पर सार्वजनिक उपद्रव (पब्लिक न्यूसेंस) के तहत चालानी कार्रवाई की गई और बीएनएसएस की धारा 163 में मामला दर्ज किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

निरीक्षण टीम में तहसीलदार कुलदीप पांडेय, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग जगत नारायण सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुश्रवण सहायक योगेश रावत और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की आवाज बने मीडिया, कॉर्बेट की वर्कशॉप में जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।