हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल ने किया भव्य होली मिलन समारोह, पुलिस और मीडिया के संग रंगों का उत्सव।

हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल ने किया भव्य होली मिलन समारोह, पुलिस और मीडिया के संग रंगों का उत्सव।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी: रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नैनीताल पुलिस।

समारोह में सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी समेत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कई पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस और मीडिया कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली के रंगों में सराबोर हुए

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

एसएसपी नैनीताल ने इस अवसर पर मीडिया के समाज में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया का उद्देश्य समाज की भलाई के लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी से सौहार्द और एकता के साथ काम करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी गीत-संगीत की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। अंत में सभी ने समाज के उत्थान और बेहतर सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया

मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस