एसएसपी नैनीताल की प्रेरणा से पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

एसएसपी नैनीताल की प्रेरणा से पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 20 मार्च 2025 – पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली को सुधारने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री भगवत सिंह राणा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास, एडीजी ने जांच और न्यायिक कार्रवाई की दी जानकारी

इस स्वास्थ्य शिविर में ई-बायोटोरियम टीम द्वारा दवा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया। टीम प्रभारी श्री ललित पांडे और उनकी टीम ने बायो मैग्नेटिक थैरेपी के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बायो मैग्नेटिक स्लीपिंग मैटर्स के उपयोग से तनाव, अनिद्रा और अन्य शारीरिक समस्याओं में राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला किसानों का सम्मान, मंजू तिवारी, दीपा और किरन को मिला प्रमाण पत्र।

इस मौके पर श्रीमती शैलजा पांडे, उमा पंत, त्रिलोक लटवॉल, कमलेश सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित कर्मियों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना की और इसे उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की ट्राउट मछली की विदेशों में बढ़ेगी मांग, केंद्रीय सचिव ने मत्स्य पालकों से किया संवाद।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस