वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर शामिल करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की जांच की मांग।

वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर शामिल करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की जांच की मांग।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। हिम्मतपुर ब्लॉक के ग्रामीणों ने गांव की मतदाता सूची में फर्जी वोटर जोड़े जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर दिए गए हैं, जो गांव में निवास नहीं करते और जिनका गांव से कोई संबंध नहीं है। इसे लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रामनगर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि यह आरोप सही साबित होता है, तो बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि मतदाता सूची का सत्यापन और सुधार करना उनका कर्तव्य होता है। ऐसे में प्रशासन को मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक प्रतिनिधि भारत नंदन भट्ट, पूर्व सैनिक किशोर शर्मा, अरविंद असवाल, बृज मोहन नेगी, बालम सिंह, गणेश एरेड़ा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

kj
tara