राज्य में रामनगर महाविद्यालय का प्रथम स्थान.

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य स्तरीय लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।शिक्षा सत्र 2020-21में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया था जिसमें पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लघु फिल्म की विडिओ बनाकर प्रतिभाग किया जिसमें वे विजेता रहे।महाविद्यालय टीम की ओर से विद्यार्थियों में सौरभ बिष्ट व खुशी रावत बी.एससी.द्वितीय वर्ष, हिमानी बी.ए.द्वितीय वर्ष, मीनू बी.ए.प्रथम वर्ष ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सभासद की तत्परता से सुरक्षित रेस्क्यू।

प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने समस्त विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आगे आए और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक छात्र हित हेतु प्रतिबद्ध है। चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त ने बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।इस अवसर पर डॉ.आर.डी.सिंह, प्रो.संजीव मेहरोत्रा, डॉ.लवकुश चौधरी, डॉ.धर्मेंद्र कुमार डॉ.धीरेंद्र सिंह, डॉ.सुमन कुमार,डॉ.के.के.पन्त,डॉ.डी.एन.जोशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अभिलाषा कन्नौजिया व डॉ.कुसुम गुप्ता आदि समस्त प्राध्यापकों ने विजयी छात्र छात्राओं को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *