सिस्टम बदला, स्थिति नहीं: रामदत्त जोशी अस्पताल में हाहाकार, सरकारी हाथ में आया अस्पताल, सुविधाएं अब भी नदारद।

ख़बर शेयर करें -

सिस्टम बदला, स्थिति नहीं: रामदत्त जोशी अस्पताल में हाहाकार, सरकारी हाथ में आया अस्पताल, सुविधाएं अब भी नदारद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पीपी मोड से स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने के बाद भी रामनगर स्थित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय की हालत में कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा है। लंबे संघर्ष के बाद अस्पताल को सरकार के नियंत्रण में लाया तो गया, लेकिन मरीजों के लिए यह कदम फिलहाल राहत देने वाला साबित नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिकों की होगी बड़ी भूमिका, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

 

 

 

डॉक्टरों की भारी कमी, जांच मशीनों का अभाव और खस्ताहाल इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए आने वाले लोग मायूस होकर लौट रहे हैं, जिससे जनता के बीच गहरी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग ने जरूर आश्वासन दिया है कि जल्द हालात सुधारे जाएंगे, लेकिन मौजूदा हालात में यह अस्पताल “आसमान से गिरे, खजूर में अटके” जैसी स्थिति में पहुंच गया है। मरीजों को न तो निजी मोड की सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही सरकारी सिस्टम की मजबूती का लाभ।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

 

 

 

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि अस्पताल में जल्द से जल्द विशेषज्ञ डॉक्टर, जांच उपकरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।