14वें दिन भी महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप।

14वें दिन भी महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (पाटकोट): पाटकोट क्षेत्र में विदेशी मदिरा की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन आज 14वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा शराब की दुकान बंद करने की घोषणा के बावजूद अभी तक उस पर अमल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

महिलाओं ने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर सरकार सार्वजनिक रूप से दुकानें बंद करने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर शराब माफिया वैकल्पिक जगह की तलाश में जुटे हुए हैं। इससे महिलाओं में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

धरने पर बैठी महिलाओं — कविता मेहरा, हेमा मेहरा, हेमा देवी, तुलसी देवी, गुड्डी देवी, मोहनी जलाल सहित दर्जनों महिलाओं ने दोहराया कि जब तक शराब की दुकान स्थायी रूप से बंद नहीं की जाती, वे आंदोलन जारी रखेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

प्रदर्शनकारियों की मांगों को देखते हुए पाटकोट स्थित शराब की दुकान को सील कर दिया गया है, लेकिन महिलाओं का कहना है कि यह सिर्फ दिखावा है, जब तक लिखित आदेश नहीं आता, वे भरोसा नहीं करेंगी।