नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार जारी,  पुलिस ने 105 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार जारी,  पुलिस ने 105 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस जन ने पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

 

 

 

 

इसी अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नो पार्किंग जोन में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालान।

 

 

 

दिनांक 14 अप्रैल 2025 को चोरगलिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम ढौराडाम नजीबाबाद, थाना किच्छा, जिला उधम सिंह नगर निवासी अभियुक्त जगदीश सिंह (उम्र 28 वर्ष) को 105 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR संख्या 24/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज, ADM विवेक रॉय के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई।

 

 

 

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

हे0कानि0 जगदीश सिंह

कानि0 भारत भूषण

कानि0 चालक दिनेश लाल

– मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस