पर्यटकों के स्वागत को तैयार नैनीताल पुलिस, 24 घंटे सुरक्षा में मुस्तैद।

पर्यटकों के स्वागत को तैयार नैनीताल पुलिस, 24 घंटे सुरक्षा में मुस्तैद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। इसी के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पूरे शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

नैनीताल पुलिस की टीम 24 घंटे गश्त कर रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो। खासतौर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाया जा रहा है और पर्यटकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

पुलिस प्रशासन के अनुसार नैनीताल के सभी रूट फिलहाल सुचारु हैं और किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निःसंकोच और निर्भीक होकर नैनीताल की सुंदरता का आनंद लें। किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।

नैनीताल पुलिस ने आश्वस्त किया है कि वह हर पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे उनकी यात्रा सुखद और सुरक्षित बनी रहे।