रामनगर कांग्रेस जन ने पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

रामनगर कांग्रेस जन ने पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रामनगर कांग्रेस जनों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए हमले की कड़ी निंदा की। इस कायराना हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस कार्यालय रामनगर में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि यह नृशंस हत्याकांड अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके दोषियों के विरुद्ध भारत सरकार को कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने पाकिस्तान पर भी कड़ा रुख अपनाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

श्रद्धांजलि सभा में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, भुवन चंद्र पाण्डेय, अनिल अग्रवाल खुलासा, सभासद एडवोकेट विक्रम भट्ट, मोहम्मद अजमल, बाली राम, रमेश रावत, बाबर खान, धीरज सती, कमल सिंह नेगी, नजाकत अली, निकेश देवल, राजीव अग्रवाल, दीपक सुयाल, डगर सिंह कनवाल, फज़ल खान, कैलाश त्रिपाठी, शोएब रजा, सुमित तिवारी,

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट से राजाजी भेजे जाएंगे पांच और बाघ, NTCA और केंद्र से मिली दूसरे चरण की मंजूरी।

अनीश खान, विजयपाल सिंह, प्रेम जैन, चाँद खान, गाजी करीम, राजेश नेगी, जावेद खान, धीरज मौलिखी, अनीस खान, कुबेर कड़ाकोटी, अतुल सक्सेना, अंकुश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।