पाटकोट में शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना 53वें दिन भी जारी।

ख़बर शेयर करें -

पाटकोट में शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना 53वें दिन भी जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगर (नैनीताल)

पाटकोट रोड पर स्थित शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना शनिवार को 53वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं का कहना है कि उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है कि जिन स्थानों पर जनता विरोध कर रही है, वहां की शराब दुकानों को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र।

हालांकि, अब तक पाटकोट रोड की दुकान के निरस्तीकरण को लेकर कोई लिखित आदेश नहीं आया है। इसी कारण महिलाएं लगातार धरने पर डटी हुई हैं। महिलाओं का कहना है कि जब तक पाटकोट रोड की शराब दुकान को निरस्त करने का आदेश औपचारिक रूप से नहीं आता और उसका नाम सूची में नहीं जुड़ता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर लगेगी रोक, 01 अगस्त से ‘नो हॉर्निंग जोन’ लागू।

इस संबंध में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल—जिसमें बबीता बिष्ट और तुलसी छिमवाल शामिल थीं—ने डीएम से मिलकर अपनी मांगों को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाटकोट रोड की दुकान का लाइसेंस निरस्त किए जाने तक वे पीछे नहीं हटेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक।

ख़बर शेयर करें -