पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

वर्मतान मे उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के दिशा निर्देशन, क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानो के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पुलिस द्वारा दिनांक 18.08.24 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 10 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन: 15 दिन में बनेगा राज्य का मास्टर प्लान, स्कूलों में एंटी-ड्रग क्लब अनिवार्य।

 

 

उक्त घटनाक्रम मे दिनांक 18.08.24 को व0उ0नि0 मनोज नयाल मय हमराही कर्म0गणो के साथ चैंकिंग/देखरेख शान्ति व्यवस्था मे मामूर थे जब उक्त टीम उटपड़ाव से चोरपानी पहुँचे तो एक व्यक्ति रेलवे मैदान मे एक सफेद कट्टे के साथ दिखाई दिया शक होने पर दौराने चैकिंग उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राम मोहन पुत्र सूरज पाल उम्र 25 वर्ष निवासी शिवलालपुर थाना रामनगर नैनी0 बताया जिसके कब्जे से कुल 10 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया । जिसे गिरफ्तार किया गया जिस आधार पर थाना हाजा पर एफ0आई0 आऱ0 नं0 255/24 धारा 8/20 एऩ0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया । अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

 

 

 

गिरफ्तारी टीम
1.व0उ0नि0 मनोज नयाल
2.हे0का0 नसीम अहमद
3.कानि0 महबूब आलम
4.का0 ललित