पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हज़ार का इनामी बदमाश घायल।

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हज़ार का इनामी बदमाश घायल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज़मगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत बलपुर गाँव में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

घायल बदमाश की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। रवि के खिलाफ लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।