खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या, भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का खेल मंत्री ने किया लोकार्पण।

खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या, भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का खेल मंत्री ने किया लोकार्पण।

खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या, भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का खेल मंत्री ने किया लोकार्पण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

गुरुवार को उत्तराखण्ड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने जनपद नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में निर्मित बैडमिंटन हॉल एवं मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण किया। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इन खेल परिसरों की घोषणा पूर्व में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन आधुनिक सुविधाओं से स्थानीय खिलाड़ियों को न केवल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि यह केंद्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम देवभूमि को “खेल भूमि” के रूप में विकसित करने के संकल्प की दिशा में एक और मजबूत कड़ी है।

खेल मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक प्रदेश में 1300 करोड़ से अधिक की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां निर्मित की जा चुकी हैं। राज्यभर में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल का निर्माण लगातार प्रगति पर है। उन्होंने कहा, “प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखण्ड के खिलाड़ी देवभूमि को वैश्विक पहचान दिलाएंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रेखा आर्या ने यह भी बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जाएगी, जो प्रदेश में खेल शिक्षा और प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

उपस्थित अतिथि:
इस लोकार्पण कार्यक्रम में सीडीओ नैनीताल अनामिका, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, भीमताल मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, उपाध्यक्ष डीके शर्मा, महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट सहित कमलेश रावत, कमला आर्या, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप, जया बोहरा, श्रीमती अनीता, मीनाक्षी आर्या सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

kj
tara