पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती आर्या ने किया नामांकन, 23 मालधन चौड़ सीट से आजमाएंगी किस्मत।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती आर्या ने किया नामांकन, 23 मालधन चौड़ सीट से आजमाएंगी किस्मत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 4 जुलाई।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती आर्या ने गुरुवार को 23 मालधन चौड़ क्षेत्र पंचायत सीट से सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय रामनगर पहुंचकर विधिवत रूप से नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है। बसंती आर्या को 8 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे दस्तावेजों की जांच हेतु बुलाया गया है। नामांकन पत्र सही पाए जाने की स्थिति में उनके प्रचार अभियान को और गति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

बसंती आर्या इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख के रूप में कार्य कर चुकी हैं और क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जानी जाती हैं। उनके नामांकन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।