हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण।
ख़बर शेयर करें -

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश और देश के समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

राज्यपाल ने पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जन जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई थी। आज भी यह पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टीकाकरण से स्कूल तक हर चरण पर नजर, उत्तराखंड में बनेगा स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता का दायरा और चुनौतियाँ दोनों बढ़ी हैं, फिर भी पत्रकार अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। विशेष रूप से उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी सूचना संप्रेषण का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि हिन्दी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनी रहेगी और भावी पीढ़ी को संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।