जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन ने ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी से की मुलाकात।

जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन ने ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी से की मुलाकात।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 9 जून 2025।
जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे से उनके कार्यालय में मिला। यह शिष्टमंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव साह के नेतृत्व में ट्रैफिक संबंधी समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने पहुँचा।

प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रामनगर और कॉर्बेट क्षेत्र में हुए भीषण ट्रैफिक जाम पर गहरी चिंता व्यक्त की। देर रात तक चले जाम के कारण न सिर्फ स्थानीय निवासियों को, बल्कि पर्यटकों को भी रामनगर से रिजॉर्ट्स तक पहुँचने में 4 से 5 घंटे का समय लग गया, जिससे क्षेत्र की पर्यटन छवि को भी नुकसान पहुँचा।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

एसोसिएशन ने आगामी 15 जून को कैंची धाम में होने वाले वार्षिक समारोह के चलते संभावित ट्रैफिक दबाव पर भी चर्चा की और आशंका जताई कि ट्रैफिक डायवर्जन पुनः बेतालघाट-रानीखेत मार्ग से होकर कॉर्बेट क्षेत्र में मोड़ा जा सकता है। ऐसे में समय रहते प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री

इस दौरान एसोसिएशन की ओर से पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक प्रबंधन में सहयोग हेतु स्वयंसेवक (वॉलिंटियर्स) उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही, ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए नाश्ता और लंच पैकेट्स की व्यवस्था भी एसोसिएशन द्वारा करने की पेशकश की गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने का पूर्ण आश्वासन दिया और सहयोग के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं हनुमान धाम का प्रसाद भी भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

शिष्टमंडल में अध्यक्ष राजीव कुमार साह, उपाध्यक्ष सुंदर सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी असवाल, महासचिव किरन सागर, संयुक्त सचिव अनिल बोठियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश कांडपाल, राजेश पंत, यशपाल नेगी, प्रकाश पाठक, रवि बुधानी, पुष्कर गोस्वामी, एन.डी. पालीवाल, दीपक मठपाल एवं नरेश सुयाल शामिल रहे।

kj
tara