राज्यपाल से मिले उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश।

राज्यपाल से मिले उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 13 जून।
उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर ने शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन नैनीताल में शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की पुष्कर सोसायटी ने जगाई महिला आत्मनिर्भरता की उम्मी

इस दौरान दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच राज्य की न्याय व्यवस्था, सुशासन तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत करते हुए न्यायपालिका द्वारा राज्य में विधि और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा

राजभवन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह भेंट सौजन्य थी, किंतु इसके माध्यम से राज्यपाल व न्यायपालिका के शीर्ष पदाधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय और सहयोग को नई दिशा मिलने की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं।

kj
tara