नकदी के विवाद में दोस्त ने ही रच डाली हत्या की साजिश, एसपी सिटी हल्द्वानी ने किया खुलासा।

नकदी के विवाद में दोस्त ने ही रच डाली हत्या की साजिश, एसपी सिटी हल्द्वानी ने किया खुलासा।

नकदी के विवाद में दोस्त ने ही रच डाली हत्या की साजिश, एसपी सिटी हल्द्वानी ने किया खुलासा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 17 जून 2025:
हल्द्वानी के टांडा जंगल में मिले अज्ञात शव की गुत्थी को नैनीताल पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने भोगेन्द्र सिंह चौहान की हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। वारदात की जड़ में आपसी पैसों का विवाद सामने आया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 11 जून 2025 को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली कि टांडा के जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। व्यापक पूछताछ और प्रचार-प्रसार के बाद मृतक की पहचान भोगेन्द्र सिंह चौहान पुत्र स्व. अमर सिंह चौहान निवासी गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़), वर्तमान में रुद्रपुर निवासी, के रूप में हुई। शिनाख्त पुत्र करन चौहान ने की।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

शव के सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने पर करन चौहान ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिस पर एफआईआर संख्या 188/2025 धारा 103(1)/238 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्यवाही:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, एसपी सिटी प्रकाश चंद्रसीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की पुष्कर सोसायटी ने जगाई महिला आत्मनिर्भरता की उम्मी

लगातार प्रयासों के बाद 16 जून को पुलिस ने तीन आरोपियों को नादिया धाम मंदिर के पास टांडा जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट ने हत्या की बात स्वीकारते हुए बताया कि उसका भोगेन्द्र सिंह से पैसे का लेनदेन था। पैसे न लौटाने के इरादे से उसने हरीश सिंह नेगी और उमेश सिंह बोरा को लालच देकर हत्या की साजिश रची।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. बालम सिंह बिष्ट (50) – बिठौरिया नंबर 2, हरिपुर सील, थाना मुखानी

  2. हरीश सिंह नेगी (40) – सालम कॉलोनी, पनियाली, थाना मुखानी

  3. उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया (32) – बजूनिया हल्दू, कठघरिया, थाना मुखानी

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

बरामदगी:
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा व अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव

  • उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद

  • चौकी प्रभारी टीपीनगर उ0नि0 मनोज कुमार

  • सीसीटीवी तकनीकी टीम: हे0का0 इसरार नबी

  • अन्य पुलिसकर्मी: दिगम्बर सन्वाल, धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, दिनेश नगरकोटी, अनिल टम्टा, अनिल गिरी, प्रदीप सिंह

नैनीताल पुलिस की तत्परता से एक जघन्य हत्याकांड का सफल अनावरण हुआ है, जिससे जनपद में सुरक्षा को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

kj
tara