
बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क नैनीताल पुलिस, नाराज होकर घर से निकले बालक को मिलाया परिवार से।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। घर से नाराज होकर निकले देहरादून निवासी एक बालक को नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, जनपद देहरादून के सेलाकुई निवासी बालक 12 अक्टूबर 2026 को घर से नाराज होकर निकल गया था। अगले दिन 13 अक्टूबर को वह हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में घूमता हुआ मिला। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर आया है।
मामले में तत्परता दिखाते हुए AHTU टीम ने बालक से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और उनसे संपर्क स्थापित किया। परिजनों ने भी बालक के नाराज होकर घर से चले जाने की पुष्टि की।
इसके बाद 15 अक्टूबर को बालक को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक काउंसलिंग के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं AHTU नोडल अधिकारी अंजना नेगी के पर्यवेक्षण तथा AHTU प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में की गई।
AHTU टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल महेश सायना, राजेन्द्र जोशी, महिला कांस्टेबल रेनू अधिकारी, जानकी भंडारी और कांस्टेबल गोविन्द मेहरा।
नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा और संकट में मिले बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।







