उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उत्तराखंड आगमन, हल्द्वानी हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उत्तराखंड आगमन, हल्द्वानी हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, देश के माननीय उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचे। उनके आगमन पर हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर राजकीय सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पीलिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निदेशक ने जारी किए 9 सूत्रीय निर्देश।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उप राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, केंद्र सरकार में मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट, तथा वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

प्रशासन की ओर से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, तथा स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन ने भी उप राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति के इस उत्तराखंड दौरे के दौरान विभिन्न शिष्टाचार भेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभाग और राज्य के महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा संभावित है। भ्रमण के अगले चरण में उप राष्ट्रपति कुमाऊं के अन्य जिलों का दौरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

प्रशासन ने उप राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था की है।

kj
tara