खेल युवाओं का भविष्य, हरिद्वार बनी हॉकी चैंपियन: खेल मंत्री रेखा आर्या।

ख़बर शेयर करें -

खेल युवाओं का भविष्य, हरिद्वार बनी हॉकी चैंपियन: खेल मंत्री रेखा आर्या।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 25 जून (सू.वि.) — अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता में हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ, जहां प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब खेलों को उपेक्षित नहीं बल्कि करियर के मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, और नौकरियों में पदक विजेताओं को 4% आरक्षण जैसी योजनाएं चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड को ‘सैन्य भूमि’ के साथ-साथ ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है। अब इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है।

खेल मंत्री ने प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थानों पर रही हरिद्वार, पिथौरागढ़ और टनकपुर की टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नवीन वर्मा, सुरेश पांडे, हरीश मनराल, रविंद्र वाली, हेम पांडेय, राहुल आर्या, रेवाधर बृजवासी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।