शराब के नशे में कानून की उड़ाई धज्जियां, अब भरना पड़ा जुर्माना।

ख़बर शेयर करें -

शराब के नशे में कानून की उड़ाई धज्जियां, अब भरना पड़ा जुर्माना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, बनभूलपुरा।
रेलवे फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए हंगामा कर रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का संज्ञान लिया और थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 125 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

 

वीडियो में दिख रहे चार युवकों –

रोहित बिष्ट, निवासी नवाबी रोड

क्षितिज सिंह, निवासी नवाबी रोड

अमित, निवासी बिटोरिया

 

यह भी पढ़ें 👉  भव्य कुंभ 2027 की तैयारी तेज, सीएम धामी बोले—कोई कमी नहीं रहेगी।

 

दिलशाद, निवासी बागजाला, गोलापार
को पुलिस ने पहचान कर हिरासत में ले लिया। साथ ही मौके पर मौजूद दो मोटरसाइकिलें UK-04 AG 0164 व UK-04 AJ 6237 को भी सीज कर कब्जे में लिया गया।

 

 

पुलिस ने सभी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान करते हुए जुर्माना वसूल किया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री Rajnath Singh के आगमन से पहले सुरक्षा का फुल प्रोटोकॉल लागू।

 

 

 

नैनीताल पुलिस की अपील
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अराजकता से परहेज करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

📢 नैनीताल पुलिस मीडिया सैल