हिम्मतपुर ब्लॉक में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डी बरामद।

हिम्मतपुर ब्लॉक में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डी बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 12 जुलाई 2025

थाना क्षेत्र पीरूमदारा अंतर्गत हिम्मतपुर ब्लॉक रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस को आज दिनांक 12 जुलाई को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति हिम्मतपुर ब्लॉक क्षेत्र में ताश के पत्तों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और चार आरोपियों को रंगेहाथ जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से एक खुली ताश की गड्डी, एक बंद ताश की गड्डी तथा कुल ₹24,270 की नकदी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

इस संबंध में थाना पीरूमदारा पर एफआईआर संख्या 259/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. सलमान पुत्र महबूब आलम, निवासी उदयपुरी चोपड़ा, पीरूमदारा

  2. हुकम सिंह पुत्र डोरी लाल, निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, पीरूमदारा

  3. तारा दत्त पुत्र भवानी दत्त, निवासी भवानीपुर छोटी, पीरूमदारा

  4. उस्मान पुत्र अलाउद्दीन, निवासी उदयपुरी चोपड़ा, पीरूमदारा

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • उपनिरीक्षक सुनील धानिक

  • कांस्टेबल कविन्द्र सिंह

  • कांस्टेबल भूपेन्द्र पाल

  • कांस्टेबल दलजीत सिंह

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।