दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का किया पुतला दहन।

उधम  सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

काशीपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया। इस दौरान आक्रोशित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुई तेजेंद्र बग्गा की पंजाब पुलिस पर गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि पाल के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रामनगर रोड स्थित स्टेडियम चौराहे पर एकत्र हुए। जहां से वह आम आदमी पार्टी के रामनगर रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के होर्डिंग पर विरोध स्वरूप काला पेंट उड़ेलते हुए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया है। वह पूर्णता गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि तेजिंदर सिंह बग्गा ने उनके कामों की जानकारी मांगी थी। इस पर पंजाब पुलिस का गलत तरीके से उपयोग करते हुए तेजिंदर सिंह बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया है। उनके पिता के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की भी की गई है। इसकी भारतीय जनता युवा मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का किया पुतला दहन।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि चुनाव से पहले वह पंजाब में यह वादा कर रहे थे कि पंजाब की जनता से बेअदबी करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा क्या उन्होंने अब तक जनता से पैदा करने वाले को गिरफ्तार किया है। बल्कि इसकी जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

 

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को परेशान किया गया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। इसके जिम्मेदार स्वयं आम आदमी पार्टी तथा उसके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे।