अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल SSP की कमान, सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के रहे हैं हीरो।

अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल SSP की कमान, सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के रहे हैं हीरो।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिल गया है। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार को नैनीताल एसएसपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचकर विधिवत पदभार संभाला।

 

 

पुलिस कार्यालय पहुंचने पर सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी। वहीं नैनीताल पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  IFFI-2026 में उत्तराखंड का जलवा! केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने फिल्म नीति को बताया देश में सर्वश्रेष्ठ।

 

 

अर्पण यदुवंशी अपनी अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और परिणाममुखी कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक रेलवे (जीआरपी), पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी और सेनानायक एसडीआरएफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

 

 

उनके सेवाकाल का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग हादसे से जुड़ा रहा है। बचाव अभियान में घटना कमांडर की भूमिका निभाते हुए उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  थारी गांव में नशे का काला साम्राज्य बेनकाब! पांच महिलाएं गिरफ्तार, गांजा-स्मैक और 3.54 लाख की नकदी बरामद"

 

 

 

इसके अलावा एसडीआरएफ के सेनानायक रहते हुए उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। अगस्त 2025 में धराली आपदा के दौरान उनके नेतृत्व में एसडीआरएफ ने 1386 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और करीब 17 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया।

 

 

 

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक-2024, महाकुंभ सेवा पदक-2025, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र तथा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन के नाम पर 51 लोगों से ठगी का आरोप, कुमाऊं आयुक्त ने दिए FIR के आदेश।

 

 

 

अब नैनीताल जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नए एसएसपी अर्पण यदुवंशी के कंधों पर होगी। उनके अनुभव और नेतृत्व से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्यशैली में नई मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।